Switch to English

अब ट्रंप की तस्वीर वाला पासपोर्ट जारी होगा



वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब एक बड़ा और प्रतीकात्मक फैसला लिया है, जिसके तहत अमेरिकी पासपोर्ट पर अपनी तस्वीर छपवाने का निर्णय लिया गया है। अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिकी सरकार ने एक विशेष लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट जारी करने का फैसला लिया है। इस नए पासपोर्ट के एक तरफ ट्रंप की गंभीर मुद्रा में खड़ी तस्वीर होगी, जबकि दूसरी तरफ 1776 में अमेरिका की आजादी के समय हस्ताक्षरित घोषणा पत्र और उस समय की एक प्रतीकात्मक तस्वीर मौजूद होगी, जो अमेरिकी इतिहास और मूल्यों को दर्शाएगी। ट्रंप ने इस नए पासपोर्ट की डिजाइन को अपने सोशल मीडिया पेज पर भी साझा किया है, जिससे यह खबर तुरंत सुर्खियों में आ गई है।

अमेरिका का नया पेट्रियट पासपोर्ट

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर नए अमेरिकी पासपोर्ट की डिजाइन को साझा करते हुए एक कैप्शन लिखा, अमेरिका का नया पासपोर्ट, जिस पर लिखा है, आपका स्वागत है, लेकिन अच्छे से रहिए। ट्रंप द्वारा साझा किए गए इस डिजाइन में उनकी तस्वीर प्रमुखता से लगी हुई है, जिसमें वह गंभीर मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, दूसरी तरफ यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका 250 लिखा हुआ है, जो देश की 250वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। ट्रंप के अलावा, व्हाइट हाउस ने भी इसी पासपोर्ट डिजाइन को साझा किया है, जिस पर विशेष रूप से पैट्रियट पासपोर्ट लिखा हुआ है, जिससे इसकी पहचान एक देशभक्ति प्रतीक के रूप में की जा सके। अमेरिकी विदेश विभाग पहले ही यह घोषणा कर चुका है कि 6 जुलाई के बाद नए कस्टम डिजाइन वाले ये पासपोर्ट ऑर्डर किए जा सकेंगे।

ट्रंप की तस्वीर वाले इस विशेष पासपोर्ट को लेकर कहा गया था कि यह पासपोर्ट केवल वाशिंगटन में व्यक्तिगत मांग के दौरान दिए जाएंगे। इसके अलावा, सरकार इन्हें सीमित मात्रा में ही उपलब्ध करवाएगी। ऐसे में एक बार यह सीमित स्टॉक खत्म होने के बाद, इनको दोबारा जारी नहीं किया जाएगा, जिससे यह एक दुर्लभ और संग्रहणीय वस्तु बन जाएगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में आने से पहले से ही अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और हर तरीके से एक अमिट छाप छोड़ने के लिए जाने जाते हैं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने काफी बदलाव करने की कोशिश की थी, लेकिन तब उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली थी। दूसरे कार्यकाल में आए ट्रंप ने शुरुआत से ही अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है।

उन्होंने अमेरिका की सरकारी इमारतों के बाहर बड़े-बड़े बैनर लगवाए। इसके अलावा, जॉन एफ. कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स के साथ भी अपना नाम जोड़ने का प्रयास किया, हालांकि बाद में कोर्ट ने इसे हटवा दिया। अमेरिकी ट्रेजरी ने भी बयान जारी करते हुए कहा है कि जल्दी ही एक डॉलर के नोट पर ट्रंप के हस्ताक्षर दिखाई देंगे। इसके अलावा, ट्रंप ने अमेरिकी की पुरानी मुनरो डॉक्टरीन को भी अपने नाम पर डॉनरो डॉक्टरीन करने की बात कही थी, जो उनकी अपनी विरासत बनाने की प्रबल इच्छा को दर्शाता है। यह उल्लेखनीय है कि अगर ट्रंप की तस्वीर वाले यह पासपोर्ट जारी होते हैं, तो ट्रंप व्हाइट हाउस में बैठे ऐसे पहले अमेरिकी नागरिक होंगे, जिनकी तस्वीर पासपोर्ट पर होगी, जो उनके राजनीतिक जीवन में एक और मील का पत्थर साबित होगा।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *